Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

*बिना किसी कार्य के सचिव, सहायक सचिव, शिक्षक व अन्य शासकीय सेवक जिला पंचायत कार्यालय में नहीं घूमें - सीईओ जिला पंचायत भिण्ड* *घूमते पाये जाने पर होगी वैधानिक कार्यवाही, राजसात होगा उस दिवस का वेतन* *भिण्ड 28 जुलाई 2026/* मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान ने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड को निर्देशित कर कहा है कि प्रायः देखने में आया है कि जिला कार्यालय भिण्ड में बिना किसी कार्य के सचिव, सहायक सचिव, शिक्षक व अन्य शासकीय सेवक अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन न करते हुये कार्यालयीन समय में जिला पंचायत कार्यालय/परिसर में घूमते हुये पाये गये हैं। अतः इस प्रकार से बिना आवश्यक शासकीय कार्य के कोई भी सचिव, सहायक सचिव, शिक्षक व अन्य शासकीय सेवक इस कार्यालय में घूमते पाये जाते हैं, तो उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जावेगी तथा उस दिवस का वेतन राजसात किया जावेगा।

Bhind Nagar, Bhind | Jul 28, 2026

MORE NEWS