राजभवन शिमला में रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी रामपुर को मिला गौरवपूर्ण सम्मान
रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निरंतर समाजसेवा के लिए रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी, रामपुर को हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता के करकमलों से राजभवन, शिमला में आयोजित निफा (NIFA) के सम्मान समारोह में नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड एवं सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।
सोसाइटी की ओर से मुख्य सलाहकार संजय सूद, संदीप शर्मा, ज्योति लाल, अतुल कश्यप और जितेंद्र कश्यप ने यह सम्मान प्राप्त किया। रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी को यह सम्मान दूसरी बार मिला है, जो संस्था की निरंतर समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
#RampurBushahr #BloodDonation #RaktdanSevaParivar #NIFA #RajBhavanShimla #Governor #KavinderGupta #NationalSocialImpactAward #CertificateOfAppreciation #SocialService #HimachalPradesh #Rampur #KalamJeetKi
Rampur, Shimla | Aug 3, 2026