🙏 सावन की भक्ति में डूबा कुचाई, बाबा धाम के लिए निकला कांवरियों का जत्था 🔱
सरायकेला जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत तोडंगडीह से मंगलवार को नव युवक कांवरिया संघ के 35 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ।
'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यात्रा से पहले कुचाई थाना परिसर स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर एवं दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
जत्थे का नेतृत्व कर रहे लखींद्र महतो ने बताया कि सभी कांवरिया पहले सुल्तानगंज पहुंचेंगे, जहां उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
श्रद्धालुओं ने अच्छी बारिश, बेहतर फसल, क्षेत्र की खुशहाली और देश-प्रदेश की समृद्धि के लिए बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना करने का संकल्प लिया है।
🔱 बोल बम... हर हर महादेव! 🔱
#Kuchai #Saraikela #KanwarYatra #Sawan2026 #BabaDham #BolBam #HarHarMahadev