
#रामनगर ढिकुली में कोसी नदी में डूबने से #रानीखेत निवासी एक रिजॉर्ट कर्मी की मौत हो गई, #मृतक की पहचान 22 वर्षीय अजय आर्या पुत्र बची राम निवासी ग्राम कनार, रानीखेत (अल्मोड़ा) के रूप में हुई है, अजय ढिकुली के रिजॉर्ट में काम करता था।
#अजय अपने मित्र के साथ कोसी नदी में नहाने गया था,
जहां वह डूब गया, प्राप्त जानकारी के बेला मोंडे रिजॉर्ट ढिकुली के पीछे कोसी नदी में 02 लड़के डूबने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना प्राप्त होते ही रेस्कयू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई, मौके पर पहुंच कर देखा तो दो लड़के जिनका नाम राज कुमार पुत्र श्री संजीव कुमार निवासी उत्तरप्रदेश, अजय कुमार आर्या पुत्र श्री बच्ची सिंह निवासी जनपद अल्मोड़ा जो नदी में नहाते वक्त गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगे थे,
राजकुमार पुत्र श्री संजीव कुमार तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गया लेकिन अजय कुमार आर्या पुत्र श्री बच्ची सिंह गहरे पानी में डूब गया। गर्जिया मंदिर चौकी से उपस्थित पुलिस बल व स्थानीय गोताखोर के सहित मौके पर सर्च कार्य किया गया,
अजय को रामदत्त जोशी चिकित्सालय रामनगर भेजा गया । जहां चिकित्सक द्वारा जांच के बाद उक्त प्रभावित व्यक्ति अजय कुमार को मृत घोषित किया गया, रिजॉर्ट कर्मी की मौत से साथियों और परिजनों में शोक व्याप्त है।
#uttarakhand #Ramnagar #nainital