सांसी समाज की बहू किरण ने रचा इतिहास, आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में हासिल की ऑल राजस्थान 216वीं रैंक
नापासर - सिंथल की बहू किरण सांसी ने आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में ऑल राजस्थान में 216वीं रैंक प्राप्त कर गांव, परिवार और सांसी समाज का नाम रोशन किया है। विशेष बात यह है कि किरण सिंथल के सांसी समाज की पहली महिला हैं, जिनका चयन राजकीय सेवा में हुआ है।किरण के इस उल्लेखनीय चयन से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों, समाज के लोगों एवं ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे समाज की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। किरण की सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।