
अपराध और अपराधियों के खिलाफ राजस्थान पुलिस की सख्ती एक बार फिर साबित हुई!
मुंबई के जुहू क्षेत्र में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों और शूटरों को, जो राजस्थान की सीमा से होकर विदेश भागने की फिराक में थे, कोटा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोटा रेलवे स्टेशन से अपनी गिरफ़्त में लेने की बड़ी सफलता हासिल की है।
माननीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती तेजस्वनी गौतम (IPS) के कुशल निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृत्ताधिकारियों के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी सूचना और पुख्ता इनपुट्स के आधार पर रेलवे कॉलोनी, भीमगंजमण्डी थाना पुलिस, जिला विशेष टीम, साइबर सेल, एजीटीएफ और आरपीएफ कोटा की संयुक्त टीमों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और दो मुख्य आरोपियों सहित एक नाबालिग को धर दबोचा।
प्रारंभिक पूछताछ के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु मुंबई पुलिस व संबंधित जांच एजेंसी को सूचित कर दिया गया है।
राजस्थान पुलिस अपराधियों के हर नापाक मंसूबे को नाकाम करने और प्रदेश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर पल मुस्तैद है।
ऐसी किसी भी प्रकार की सूचना देने या घटना होने पर आप 112 पर तुरंत संपर्क कर सकते है।
राजस्थान पुलिस - "आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर"
#Mumbaifiring #Rajasthanpolice #TejaswanigautamIPS #actionagainstcrime #tigershroff