#BreakingNews बड़ी खबर | नेपाल में संदिग्ध मौत से सनसनी
पटना के ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 2 जून को हुए कोचिंग विवाद के बाद दर्ज FIR में प्रिंस यादव भी नामजद थे।
FIR के बाद प्रिंस अपने कुछ दोस्तों के साथ नेपाल में रह रहे थे। इसी दौरान होटल में उनका शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं।
वहीं, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसे हत्या बताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
⚠️ फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
#BreakingNews #PrinceYadav #RoshanAnand #GyanBindu #NepalNews #BiharNews #PatnaNews #PappuYadav #NewsOfBegusarai #ViralNews #TrendingNews #BegusaraiNews