ग्राम पंचायत बसाल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, लोग बढ़-चढ़कर ले रहे भाग
बसाल, 22 अक्टूबर। ग्राम पंचायत बसाल में 22 से 27 अक्टूबर 2026 तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का आयोजन आरोग्य मंदिर संस्था, जोधपुर (राजस्थान) की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम ग्राम पंचायत प्रधान रीचा ठाकुर एवं अभिलाष वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।
इस चिकित्सा शिविर में लोगों को जोड़ों के दर्द, डिस्क की समस्या, कमर दर्द, घुटनों के दर्द, कंधों के दर्द, अधरंग (पैरालिसिस) तथा वजन कम करने जैसी समस्याओं के संबंध में चिकित्सा परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी जा रही है।
शिविर को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग बढ़-चढ़कर इसमें भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उपलब्ध करवाना है।
ग्राम पंचायत बसाल में आयोजित यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। शिविर 27 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
Solan, Solan | Oct 22, 2026