
सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में खेल महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिन्दल हाउस में हुई समीक्षा बैठक
धर्मवीर सिंह ने नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश,
कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया गया जोर
कुरुक्षेत्र, 22 अक्तूबर। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिन्दल हाऊस कुरुक्षेत्र में समीक्षा बैठक हुई। सांसद के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई और खेल महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचकर उन्हें खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने तैयारियों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने तथा आयोजन से जुड़े सभी कार्यों में बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
इस बैठक में कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान, नवीन जिन्दल फाउंडेशन की ओर से शुभम ऐरी, भूषण मंगला, डॉ. कर्मचंद, थानेसर हल्का प्रभारी बलविंद्र सिंह, लाडवा हल्का प्रभारी सलिंद्र कुमार, रादौर हल्का प्रभारी सोनी कुमार, पिहोवा हल्का प्रभारी जीतराम, शाहबाद हल्का प्रभारी अजैब सिंह, पुंडरी हल्का प्रभारी अरविंद गोलन, कलायत हल्का प्रभारी वीरेंद्र सारण, गुहला हल्का प्रभारी कर्मवीर सिसोदिया सहित नवीन जिन्दल फाउंडेशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।