Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

#पांकी: प्रखंड के नुरु गांव निवासी मुकेश गुप्ता के पुत्र मयंक कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा #NEET में शानदार सफलता हासिल कर पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। मयंक ने 626 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4053 हासिल की है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण वे झारखंड के मेधावी विद्यार्थियों की सूची में भी शामिल हुए हैं। मयंक की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे पांकी प्रखंड में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मयंक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासित अध्ययन और निरंतर अभ्यास से किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है। मयंक की इस उपलब्धि ने पांकी के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि। अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

Panki, Palamu | Jul 19, 2026