
वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना 8 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे कटरमाला बसीपुर रोड स्थित मधुपालन केंद्र के समीप हुई, जहां सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना पर गोरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान कटरमाला बसीपुर निवासी नगीना सिंह के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का एक ठेकेदार के साथ बकाया राशि को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते आरोपियों ने अमित कुमार को सुनसान स्थान पर बुलाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
घटना की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को मामले की त्वरित एवं वैज्ञानिक जांच के साथ आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
#टैग #Vaishali #Goraul #Murder #CrimeNews #AmitKumar #BiharPolice #ShubankMishra #FSL #BreakingNews #VaishaliNews #BiharNews #YoungIndiaNews