पकड़ीदयाल को जिला बनाने की मांग तेज, संघर्ष समिति के विशाल रोड-शो ने बढ़ाया सियासी पारा!"
पकड़ीदयाल: क्षेत्र को जिला बनाने की मांग अब एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले रही है। 'पकड़ीदयाल जिला निर्माण संघर्ष समिति' ने रविवार को जन-जागरण के लिए दर्जनों वाहनों के साथ एक विशाल रोड-शो निकाला। 🚙
नेहरू चौक से शुरू हुआ यह काफिला हरकबारा, ठीकहा, फुलवार, भेड़ियाही, कुंअवा धाम, धनौज, अजगरवा, बड़कागांव, रामपुरवा और डीहपकड़ी सहित कई गांवों और बाजारों से होकर गुजरा। इस दौरान समिति के सदस्यों ने जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कीं और ग्रामीणों से सीधा जनसंपर्क किया।
महा-मार्च की तैयारी:
वक्ताओं ने बताया कि 5 अक्टूबर को होने वाला पैदल मार्च इस आंदोलन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से इस ऐतिहासिक मार्च में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है।
📌 पैदल मार्च की अहम जानकारी:
📅 तारीख: 5 अक्टूबर
⏰ समय: सुबह 11:00 बजे
📍 स्थान: ब्रह्मस्थान, पकड़ीदयाल मध्य विद्यालय के पीछे
#Pakridayal #BiharNews #PakridayalZila #Motihari #Bihar NewsUpdate LocalNews TrendingBihar