Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

वायरल वीडियो से न घबराएं: कड़ू नाला का चार महीने पुराना वीडियो आज का बताकर किया जा रहा वायरल, पांगी के सभी संपर्क मार्ग सुरक्षित और चालू पांगी, 9 जुलाई। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कुछ लोग और विभिन्न समाचार प्लेटफॉर्म आज का बताकर प्रसारित कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों में भय और भ्रम का माहौल बन रहा है। हालांकि, वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। जानकारी के अनुसार, वायरल हो रही यह वीडियो क्लिप पांगी घाटी के कड़ू नाला की लगभग चार महीने पुरानी है। उस समय क्षेत्र में भारी बर्फबारी और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण यह दृश्य सामने आया था। वर्तमान समय से इस वीडियो का कोई संबंध नहीं है। वर्तमान में पांगी घाटी के सभी प्रमुख एवं संपर्क मार्ग सुचारु रूप से खुले हुए हैं और कहीं भी ऐसी स्थिति नहीं है, जैसा कि वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है। पुराने वीडियो को आज की घटना बताकर साझा करना न केवल भ्रामक है, बल्कि इससे लोगों में अनावश्यक दहशत और भ्रम भी फैल रहा है। हिम संदेश सभी नागरिकों से अपील करता है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी वीडियो या सूचना पर बिना पुष्टि किए विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें। किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि प्रशासन या विश्वसनीय स्थानीय समाचार स्रोतों से अवश्य करें। झूठी और भ्रामक जानकारी समाज में अनावश्यक डर पैदा करती है। इसलिए सभी की जिम्मेदारी है कि केवल सत्यापित जानकारी ही साझा करें और अफवाहों से बचें। #Pangi #FactCheck #FakeNews #ViralVideo #RumorAlert #StayInformed #HimachalPradesh #PangiValley #NewsUpdate #ResponsibleMedia #RoadUpdate #HimSandesh हिम संदेश Shiv Suryavanshi Dainik Savera Himachal Pangi Administration DC Chamba District Disaster Management Authority - DDMA Chamba Lahaul and Spiti, Himachal Pradesh Lahoul Spiti Ab Tak

Saach, Chamba | Jul 9, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.