बढ़े जलस्तर में नदी-नहर में नहाने से बचें
डीएम ने बच्चों और युवाओं को लेकर अभिभावकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की
#देवरिया। जिले में नदी, नहर और तालाबों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में नहाने या तैरने के लिए जलाशयों में जाना जानलेवा हो सकता है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने की अपील की है।
डीएम ने कहा कि बच्चे और युवा अक्सर नदियों, नहरों व तालाबों में नहाने या तैरने पहुंच जाते हैं। पानी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा नहीं होने से हादसा हो सकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष नजर रखने और उन्हें ऐसे स्थानों पर जाने से रोकने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जलस्तर सामान्य होने तक नदी, नहर और तालाबों से दूरी बनाए रखें। सावधानी ही सुरक्षा का सबसे बेहतर उपाय है।
#deorianews
Barhaj, Deoria | Oct 5, 2026