नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 460 लीटर ‘ऑल सीजन’ अंग्रेजी शराब जप्त
नीमच/रतनगढ़ (यशस्वी दुनिया)। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस अधीक्षक जिला नीमच श्री राजेश व्यास के निर्देशन में रतनगढ़ पुलिस और डीकेन पुलिस चौकी ने संयुक्त रूप से एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।...
https://yashasviduniya.com/big-action-by-neemuch-police-3-interstate-liquor-smugglers-arrested/