जिले में खाद भंडारण और वितरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। अब तक 36 हजार 264 मीट्रिक टन खाद का भंडारण हो चुका है वहीं 16 हजार मीट्रिक टन से अधिक खाद का वितरण किया गया है।
कृषि विभाग द्वारा जिले की सभी सहकारी समितियों एवं विक्रय केंद्रों में किसानों की आवश्यकता के अनुसार निरंतर खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि किसानों को समय पर खेती कार्य के लिए आवश्यक उर्वरक मिल सके।
#agriculture #farmer #chhattisgarh
#mahasamund