
पटियाला के नाभा से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदेव सिंह देव मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें वह युवक की पिटाई करते दिख रहे हैं। वीडियो में एक युवक गली में चलता नजर आ रहा है। इसी दौरान विधायक देव मान अपने गनमैन के साथ तेजी से उसकी ओर आते हैं। विधायक युवक की छाती पर लात मारते हैं और फिर उसे थप्पड़ जड़ देते हैं। इसके बाद विधायक के साथ मौजूद गनमैन भी युवक की पिटाई करने लगता है। पिटाई के दौरान युवक जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद विधायक उसे फिर लात मारते हैं, जबकि गनमैन भी उसे थप्पड़ मारता है। वीडियो सामने आने के बाद विधायक की सफाई सामने आई।
इसके बाद मान ने सफाई देते हुआ कहा की जो वीडियो वायरल हुई है इसकी सच्चाई वह जरूर बताएंगे। काफी विरोधियों ने ये वीडियो वायरल की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली-कांग्रेसी तो नशा शुरू करवाने वाले हैं। इन्हें ऑथेंटिक जानकारी लेनी चाहिए। सोशल मीडिया पर इस तरह की जानकारी डाल देते हैं कि देखें विधायक क्या कर रहा है। अगर कोई नशा बेचता है तो उसे पकड़ना हमारा फर्ज बनता है।
#nabha #patiala #संगरूर #chandigarh #bhagwantBhagwant ManntCaptain Amarinder Singh Singh Pargat Navjot Singh Sidhu Sidhu