श्रावण मास से पहले तामेश्वरनाथ मंदिर का सुरक्षा निरीक्षण, सीओ खलीलाबाद ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा!
#संतकबीरनगर । श्रावण मास के मद्देनज़र सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय एवं प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे ने तामेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत रखने तथा मंदिर प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं से प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
#SantKabirNagar #Shravan2026 #TameshwarnathTemple #UPPolice #BreakingNews #ShravanMela #PoliceAlert