पचपदरा रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित, देशभर के लिए पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति होंगी शुरू,बालोतरा/पचपदरा। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शनिवार, 4 जुलाई 2026 को पचपदरा स्थित देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। इसके साथ ही रिफाइनरी से देश के विभिन्न राज्यों के लिए पेट्रोल और डीजल से भरे टैंकर रवाना होने शुरू हो गए। करीब ₹79,450 करोड़ की लागत से बनी यह परियोजना राजस्थान को देश के प्रमुख ऊर्जा केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाएगी और भारत की ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूती प्रदान करेगी।