
ग्यारहवीं शरीफ पर मदरसा गरीब नवाज में हुआ कार्यक्रम, गौसे आजम की जिंदगी पर डाली रोशनी
निहालगढ़/पालपुर, अमेठी। रायबरेली रोड स्थित मदरसा गरीब नवाज निहालगढ़-पालपुर में गुरुवार 24 सितंबर को ग्यारहवीं शरीफ का कार्यक्रम अकीदत और शानो-शौकत के साथ आयोजित किया गया। मदरसा के छात्रों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मशहूर बुजुर्ग संत हजरत गौसे आजम अब्दुल कादिर जिलानी रहमतुल्लाह अलैह की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं पर रोशनी डाली गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके इबादत और परहेजगारी से जुड़े प्रचलित वाकयों का जिक्र करते हुए बताया कि धार्मिक परंपराओं के अनुसार उन्होंने इशा के वुजू से फजर की नमाज तक 40 वर्षों तक इबादत की। वहीं, 15 वर्षों तक इशा की नमाज के बाद एक पैर मुबारक पर खड़े होकर पूरी कुरान पढ़ने के बाद ही दूसरा पैर जमीन पर रखने का भी जिक्र किया गया।
इस दौरान 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सुल्तानुल हिंद कॉन्फ्रेंस में फारिग होने वाले छात्रों को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अंत में मौलाना मोहम्मद आलम ने तकरीर की और दुआ कराई। इसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Akeel Ahmad शरद द्विवेदी Kishori Lal Sharma जुबेर खान भले सुल्तान
Amethi, Amethi | Sep 24, 2026