Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

#मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों को बड़ी राहत दी है। अब शून्य प्रतिशत ब्याज पर मिलने वाला फसल ऋण चुकाने के लिए किसानों को पूरे 365 दिन का समय मिलेगा। यानी किसान जिस तारीख को लोन लेगा, अगले साल उसी तारीख तक बिना ब्याज के उसे चुका सकेगा। पहले रबी और खरीफ के ऋण 31 मार्च तक चुकाने होते थे। कैबिनेट बैठक में कई अन्य बड़े फैसले भी लिए गए। सरकार ने अगले तीन साल में 529 स्कूलों के उन्नयन के लिए 635 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। वहीं, शुजालपुर में नया विधि महाविद्यालय खोलने को भी मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का ड्राफ्ट 5 जुलाई तक तैयार कर लिया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए 1740 करोड़ रुपये, खाद्यान्न आपूर्ति के लिए 180 करोड़ रुपये और जल गंगा अभियान की योजनाओं को आगे बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से किसानों, शिक्षा और विकास कार्यों को बड़ा लाभ मिलेगा। . . . #breakingnewswala #MPGovernment #MPNews #BNWTV

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 23, 2026

MORE NEWS