
सिरसा BJP नेता जोती सरा ने नोटिस का जवाब दिया:लिखा- जिलाध्यक्ष का पति चला रहा संगठन; टिशू प्रधान पहले मांग चुके माफी....
नया मोड़ आया है। कालांवाली बीजेपी नेता सर्वजोत उर्फ जोती सरा ने कारण बताओ नोटिस का जवाब संगठन को भेज दिया है। जवाब में लिखा-डबवाली जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा से जब किसी मामले में बात करते हैं तो वह अपने पति डॉ. भीमसेन शर्मा से बात करने को कहती है और वहीं मीटिंग लेता है। एक तरह उनका पति ही संगठन को चला रहा है।
जवाब में लिखा- डबवाली पंजाब से सटा इलाका है और यहां सिखों का बाहुल्य है। यहीं पर सिखों को संगठन में कोई पद न दिए जाने और सम्मान न मिलने से दु:खी था। इसके लिए जिलाध्यक्ष या प्रभारी से बात की तो किसी ने मेरी नहीं सुनी। इसलिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा, परंतु पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और पार्टी के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। सरा ने इसकी एक-एक प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष, मुख्यमंत्री व संगठन मंत्री को भेजी है।
बता दें कि इस मामले में बीजेपी नेता सुनील उर्फ टिशू प्रधान पहले ही जिलाध्यक्ष रेणू से माफी मांग चुके हैं। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें टिशू ने रेणू शर्मा को आंटी कहते हुए मां सामान बताया था।
अब जोती सरा ने एक और नई विवादित पोस्ट सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली है, जिसमें लिखा- टिशू प्रधान जल्द किसी मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं। इस पोस्ट से सियासी हलचल शुरू हो गई है, क्योंकि दो दिन पहले ही माफी मांगी है।
#sirsa #tishupardhan #bjp #dabwali #takkatoday #poticalnews #haryana #sirsaviral #congress #bjpdabwali
Sirsa, Sirsa | Jul 15, 2026