
दिनांक 10-07-2026 को शिकायतकर्ता श्री प्रदीप सिंह, जो हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC), नालागढ़ में कार्यरत हैं, ने पुलिस थाना कसौली में शिकायत दर्ज करवाई कि वह दिनांक 08-07-2026 को HRTC की बस लेकर नालागढ़ से गुनाई आए थे तथा बस को गुनाई बस स्टैंड पर खड़ा किया था। अगले दिन प्रातः दिनांक 09-07-2026 को जब वह बस के पास पहुंचे तो पाया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 08/09-07-2026 की रात्रि के दौरान बस की दोनों बैटरियां चोरी कर ली गई थीं। चोरी हुई बैटरियों की अनुमानित कीमत लगभग ₹30,000/- है। जिस पर पुलिस थाना कसौली में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। *तकनीकी जांच के आधार पर मामले में संलिप्त आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान पुलिस थाना कसौली कि टीम ने मामले में संलिप्त आरोपी संतोष कुमार पुत्र श्री नवीन सिंह, निवासी गाँव भगवानपुर नरहरबीघा, डाकघर सिलाव, जिला नालंदा, बिहार, आयु 35 वर्ष, हाल निवासी गाँव भैरों की सेर, टीपरा, तहसील कालका, जिला पंचकुला, हरियाणा को दिनांक 11-07-2026 को गिरफ्तार किया।* मामले में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 11-07-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में पुलिस थाना परवाणू में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त आरोपी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया जा रहा है। जाँच के दौरना पाया गया की आरोपी परवाणू में एक कंपनी में काम करता है तथा अक्सर उसकी रात्रि ड्यूटी ही होती है I मामले में आगामी जांच जारी है ।
Solan, Solan | Jul 11, 2026