
सांगोहा मंडल में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित कश्यप ने दिया सेवा और विकास का संदेश
इंद्री। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सांगोहा मंडल के मंडल अध्यक्ष अमित कश्यप ने ‘विकसित भारत, विकसित हरियाणा’ के संकल्प के साथ युवाओं को सेवा, संगठन और समाजहित के कार्यों से जुड़ने का संदेश दिया।
अमित कश्यप ने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करना महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा सांगोहा मंडल का प्रयास युवाओं को संगठन से जोड़ना, जनहित के कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाना और लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।
अमित कश्यप ने कहा कि सेवा ही संकल्प, संगठन ही शक्ति और विकास ही लक्ष्य है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज और क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जा सकती है।
#HVN24 Amit Shah