अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, मजिस्ट्रेट ने दिया आदेश
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक सौरव दास व आशुतोष रांका को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां उनकी रिहाई का आदेश दिया गया।
उनके वकील सौतिक बनर्जी ने भी रिहाई की पुष्टि की। तीनों नेताओं को 10 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था। इसके बाद पार्टी लगातार उनकी रिहाई की मांग कर रही थी। इससे पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी पुलिस हिरासत से छोड़ दिया गया था।
आपकी राय में, इस पूरे घटनाक्रम से क्या संदेश जाता है?
#CJP #AbhijeetDipke #DelhiNews #DelhiPolice #BreakingNews