Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh

जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं NPK उर्वरक उपलब्ध एवं वितरण किया जा रहा है == दमोह में किसानों के चक्का जाम संबंधी जानकारी संज्ञान में आने पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास उपसंचालक श्री प्रजापति ने तथ्यात्मक रूप से डबल लॉक केन्द्र दमोह में बिना ई- विकास पोर्टल के उर्वरक प्राप्ति के संबंध में जानकारी दी है । उन्होंने बताया है लगभग एक हजार किसान उर्वरक प्राप्ति के लिये उपस्थित हुए थे, किसानों द्वारा तत्काल खाद प्राप्ति एवं डीएपी खाद की मांग की जा रही थी। कुछ समय के लिए चक्का जाम कर दिया गया था। जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से प्राप्त निर्देशानुसार राजस्व, कृषि एवं पुलिस व्यवस्था के साथ किसानों को समझाइस देने पर तत्काल चक्का जाम समाप्त हो गया। किसानों को ऑफलाईन टोकन वितरित किए गए, किसानों को विधिवत शांतिपूर्वक खाद का वितरण हाइब्रिड मोड पर किया गया। उन्होंने बताया सभी डबल लॉक केन्द्रों पर कृषि अधिकारियों/कर्मचारियों, राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में उर्वरक वितरण शांति पूर्ण चल रहा है। जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं NPK उर्वरक उपलब्ध है एवं वितरण किया जा रहा है।

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

MORE NEWS

राज्यमंत्री श्री लोधी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
==
जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों से आत्मीय भेंट कर जाना कुशलक्षेम,
==
जनसेवा और विकास के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता
===
            प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने नोहटा स्थित निज कार्यालय में जबेरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं।
#CMMadhyaPradesh  #damoh

राज्यमंत्री श्री लोधी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश == जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों से आत्मीय भेंट कर जाना कुशलक्षेम, == जनसेवा और विकास के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता === प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने नोहटा स्थित निज कार्यालय में जबेरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। #CMMadhyaPradesh #damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

जनसुनवाई में 289 आवेदनों पर हुई सुनवाई
===

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 289 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।

            जनसुनवाई में 20 आधार अपडेशन एवं 153 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर रानी अहिरवार, लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

जनसुनवाई बनी बुजुर्ग का सहारा, कलेक्टर ने प्रदान की श्रवण मशीन

            कलेक्टर श्री यादव ने जनसुनवाई के दौरान संवेदनशील पहल करते हुए ग्राम बरखेड़ा भाट, ग्राम पंचायत कनियाघाटपटी निवासी लालचंद शर्मा पिता बैजनाथ शर्मा को आधुनिक श्रवण मशीन प्रदान की। वृद्ध दोनों कानों से सुनने में असमर्थ थे, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। श्रवण मशीन मिलने के बाद अब उन्हें सुनने में काफी सुविधा होगी। यह पहल जनसुनवाई के माध्यम से जरूरतमंदों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने का एक प्रेरक उदाहरण बनी।
 #जनसुनवाई #CMMadhyaPradesh #Damoh #damoh

जनसुनवाई में 289 आवेदनों पर हुई सुनवाई === कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 289 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में 20 आधार अपडेशन एवं 153 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर रानी अहिरवार, लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। जनसुनवाई बनी बुजुर्ग का सहारा, कलेक्टर ने प्रदान की श्रवण मशीन कलेक्टर श्री यादव ने जनसुनवाई के दौरान संवेदनशील पहल करते हुए ग्राम बरखेड़ा भाट, ग्राम पंचायत कनियाघाटपटी निवासी लालचंद शर्मा पिता बैजनाथ शर्मा को आधुनिक श्रवण मशीन प्रदान की। वृद्ध दोनों कानों से सुनने में असमर्थ थे, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। श्रवण मशीन मिलने के बाद अब उन्हें सुनने में काफी सुविधा होगी। यह पहल जनसुनवाई के माध्यम से जरूरतमंदों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने का एक प्रेरक उदाहरण बनी। #जनसुनवाई #CMMadhyaPradesh #Damoh #damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

हेलमेट को लेकर बड़ा संदेश...!

हेलमेट को लेकर बड़ा संदेश...!

Damoh, Damoh | Aug 4, 2026