युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरेगा नया भारत: अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ‘शिक्षक और अभ्यर्थी संवाद’ एक अनूठा अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद और आयोजन लगातार होते रहने चाहिए, ताकि युवाओं की अपेक्षाओं और चिंताओं से सभी परिचित होते रहें।
अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षकों के साथ संवाद और सहयोग के माध्यम से देश के भविष्य को बेहतर दिशा दी जा सकती है। उन्होंने युवाओं की आकांक्षाओं को समझने और उनके अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, “यूथ की उम्मीदों पर जो खरा उतरे, हम वो Neo-India बनाएंगे।” उन्होंने शिक्षक समुदाय और युवाओं के साथ मिलकर नई सोच और नई राह तैयार करने की बात कही।