जिले में 289.9 मि.मी. वर्षा दर्ज
==
जिले में इस वर्ष 1 जून से अभी तक 289.9 मि.मी. अर्थात 11.4 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई है, जो अभी तक गत वर्ष से 277.7 मि.मी. अर्थात 10.9 इंच कम है। इसी अवधि में गत वर्ष 567.6 मि.मी. अर्थात 22.3 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अभी तक जिले में सबसे ज्यादा वर्षा पटेरा में 472.4 मि.मी. दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख अधीक्षक ने बताया अभी तक जिले के दमोह वर्षामापी केन्द्र पर 266 मि.मी., हटा 371.2 मि.मी., जबेरा में 239 मि.मी. पथरिया 352 मि.मी., तेन्दूखेड़ा 204.8 मि.मी, बटियागढ़ 124 मि.मी. तथा पटेरा में 472.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।