मोतिहारी में खौफनाक वारदात: मक्के के खेत में मिली विवाहिता की लाश, पट्टीदार के दरवाजे पर शव रखकर भारी बवाल!
पूर्वी चंपारण जिले के पीपराकोठी थाना क्षेत्र (मझरिया गांव) से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर के पीछे मक्के के खेत में एक विवाहिता (सोनी देवी) का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
मृतका के परिजनों का कहना है कि उनके पट्टीदार राजेंद्र सहनी के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। आक्रोशित परिजनों ने घटनास्थल से 500 मीटर दूर पट्टीदार के दरवाजे पर शव रखकर जमकर हंगामा किया!
हंगामे की सूचना मिलते ही पीपराकोठी पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।
हत्या या कोई और साज़िश? आखिर क्या है इस खौफनाक मौत का सच?
#Motihari #BiharNews #Piprakothi #BiharCrime #MurderMystery