Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं - कलेक्टर जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित कौशल विकास, रोजगार, अप्रेंटिसशिप एवं मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने प्राचार्य शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड तथा जिला रोजगार अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के समस्त शासकीय एवं निजी आईटीआई, पॉलिटेक्निक तथा अन्य प्रशिक्षण संस्थान प्रशिक्षणार्थियों के प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप पर विशेष ध्यान दें तथा लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों का पंजीयन एवं युवाओं का प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाने निर्देश दिए। जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, आईटीआई तथा अन्य संबंधित विभाग संयुक्त रूप से रोजगार मेले एवं कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि शासकीय आईटीआई भिण्ड में प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ की सुविधा के दृष्टिगत कैंटीन सुविधा प्रारंभ किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रस्तावित कर शीघ्र पूर्ण कराएं। साथ ही शासकीय आईटीआई भिण्ड में नवप्रारंभित सोलर टेक्नीशियन एवं मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल व्यवसायों के प्रभावी प्रशिक्षण संचालन हेतु आवश्यक मशीनें, टूल्स, उपकरण एवं प्रशिक्षण सामग्री का नियमानुसार क्रय करने की कार्यवाही प्राथमिकता से की जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारियों के मध्य समन्वय स्थापित कर अधिकतम युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र भिण्ड को निर्देशित किया कि इंटर्नशिप योजना के तहत वेकेंसी बढ़ाने हेतु संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मालनपुर के उद्योगपतियों के साथ बैठक आयोजित करावें। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department of Skill Development, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026
उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं - कलेक्टर जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित कौशल विकास, रोजगार, अप्रेंटिसशिप एवं मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने प्राचार्य शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड तथा जिला रोजगार अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के समस्त शासकीय एवं निजी आईटीआई, पॉलिटेक्निक तथा अन्य प्रशिक्षण संस्थान प्रशिक्षणार्थियों के प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप पर विशेष ध्यान दें तथा लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों का पंजीयन एवं युवाओं का प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाने निर्देश दिए। जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, आईटीआई तथा अन्य संबंधित विभाग संयुक्त रूप से रोजगार मेले एवं कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि शासकीय आईटीआई भिण्ड में प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ की सुविधा के दृष्टिगत कैंटीन सुविधा प्रारंभ किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रस्तावित कर शीघ्र पूर्ण कराएं। साथ ही शासकीय आईटीआई भिण्ड में नवप्रारंभित सोलर टेक्नीशियन एवं मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल व्यवसायों के प्रभावी प्रशिक्षण संचालन हेतु आवश्यक मशीनें, टूल्स, उपकरण एवं प्रशिक्षण सामग्री का नियमानुसार क्रय करने की कार्यवाही प्राथमिकता से की जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारियों के मध्य समन्वय स्थापित कर अधिकतम युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र भिण्ड को निर्देशित किया कि इंटर्नशिप योजना के तहत वेकेंसी बढ़ाने हेतु संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मालनपुर के उद्योगपतियों के साथ बैठक आयोजित करावें। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department of Skill Development, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind - Bhind News