Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

बाजपुर न्यूज जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया भाजपा नेता राजेश कुमार का जन्मदिवस, रक्तदान शिविर समेत कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम बाजपुर। पूर्व विधानसभा भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार का जन्मदिवस शुक्रवार को विधानसभा बाजपुर क्षेत्र में सेवा, सम्मान और उत्साह के माहौल में मनाया गया। चीनी मिल परिसर, रामलीला ग्राउंड (मजरा प्रभु), महुआखेड़ागंज मंडल सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: चीनी मिल परिवार के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने आत्मीयता के साथ केक काटकर राजेश कुमार के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उपस्थित लोगों ने उनके सरल व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और क्षेत्रवासियों के प्रति आत्मीय व्यवहार की सराहना की। इस अवसर पर राजेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिवस पर मिला स्नेह और विश्वास उनके लिए अमूल्य है तथा वे सदैव जनसेवा के अपने संकल्प को पूरी निष्ठा से निभाते रहेंगे। :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: रामलीला ग्राउंड, मजरा प्रभु में जागरूक नागरिकों ने भी उनका जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया। नागरिकों ने केक काटकर शुभकामनाएं दीं और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की। राजेश कुमार ने कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास उन्हें निरंतर समाज और क्षेत्र की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: महुआखेड़ागंज मंडल स्थित सेठ गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजेश कुमार को लड्डुओं से तौलकर सम्मानित किया और जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में भारत माता की जय और राजेश कुमार जिंदाबाद के नारों के बीच उत्सव का माहौल बना रहा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता का स्नेह उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है और वे प्रत्येक परिवार के सुख-दुख में सहभागी बनने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: जन्मदिवस के अवसर पर चीनी मिल स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दर्जा गन्ना राज्यमंत्री सरदार मनजीत सिंह राजू, राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नामधारी, लोकतंत्र सेनानी गोपाल कोछड़, रक्तवीर गब्बर सिंह, श्रमिक नेता नन्हे सिंह, हरीश चौहान एवं महंत विकास पवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जन्मदिवस मनाना समाज के लिए प्रेरणादायी है। :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र के अनेक अन्य स्थानों पर भी राजेश कुमार के जन्मदिवस पर केक काटने, सम्मान समारोह, पौधरोपण एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिनभर क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और विभिन्न संगठनों एवं नागरिकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं।

MORE NEWS

अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल,कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे, शिकायतकर्ता लौटे निराश,सभासद ने दोबारा शिविर लगाने की उठाई मांग

अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल,कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे, शिकायतकर्ता लौटे निराश,सभासद ने दोबारा शिविर लगाने की उठाई मांग

Bajpur, Udham Singh Nagar | Jul 14, 2026

📰 बाजपुर: बन्नाखेड़ा में युवक पर हमला, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
वायरल वीडियो 
बाजपुर क्षेत्र के बन्नाखेड़ा में कुछ युवकों द्वारा एक युवक पर कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक के घायल होने की बात कही जा रही है।
परिजनों का आरोप है कि सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस युवक को चोटें आईं, उसी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
परिवार ने प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

📰 बाजपुर: बन्नाखेड़ा में युवक पर हमला, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार वायरल वीडियो बाजपुर क्षेत्र के बन्नाखेड़ा में कुछ युवकों द्वारा एक युवक पर कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक के घायल होने की बात कही जा रही है। परिजनों का आरोप है कि सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस युवक को चोटें आईं, उसी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिवार ने प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Bajpur, Udham Singh Nagar | Jul 14, 2026

Bajpur, Udham Singh Nagar | Jul 14, 2026

बाजपुर न्यूज जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया भाजपा नेता राजेश कुमार का जन्मदिवस, रक्तदान शिविर समेत कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम बाजपुर। पूर्व विधानसभा भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार का जन्मदिवस शुक्रवार को विधानसभा बाजपुर क्षेत्र में सेवा, सम्मान और उत्साह के माहौल में मनाया गया। चीनी मिल परिसर, रामलीला ग्राउंड (मजरा प्रभु), महुआखेड़ागंज मंडल सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: चीनी मिल परिवार के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने आत्मीयता के साथ केक काटकर राजेश कुमार के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उपस्थित लोगों ने उनके सरल व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और क्षेत्रवासियों के प्रति आत्मीय व्यवहार की सराहना की। इस अवसर पर राजेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिवस पर मिला स्नेह और विश्वास उनके लिए अमूल्य है तथा वे सदैव जनसेवा के अपने संकल्प को पूरी निष्ठा से निभाते रहेंगे। :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: रामलीला ग्राउंड, मजरा प्रभु में जागरूक नागरिकों ने भी उनका जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया। नागरिकों ने केक काटकर शुभकामनाएं दीं और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की। राजेश कुमार ने कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास उन्हें निरंतर समाज और क्षेत्र की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: महुआखेड़ागंज मंडल स्थित सेठ गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजेश कुमार को लड्डुओं से तौलकर सम्मानित किया और जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में भारत माता की जय और राजेश कुमार जिंदाबाद के नारों के बीच उत्सव का माहौल बना रहा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता का स्नेह उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है और वे प्रत्येक परिवार के सुख-दुख में सहभागी बनने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: जन्मदिवस के अवसर पर चीनी मिल स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दर्जा गन्ना राज्यमंत्री सरदार मनजीत सिंह राजू, राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नामधारी, लोकतंत्र सेनानी गोपाल कोछड़, रक्तवीर गब्बर सिंह, श्रमिक नेता नन्हे सिंह, हरीश चौहान एवं महंत विकास पवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जन्मदिवस मनाना समाज के लिए प्रेरणादायी है। :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र के अनेक अन्य स्थानों पर भी राजेश कुमार के जन्मदिवस पर केक काटने, सम्मान समारोह, पौधरोपण एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिनभर क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और विभिन्न संगठनों एवं नागरिकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं। - Bajpur News