Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

हरिद्वार से तीन साल की मासूम बच्ची किडनैप, सीसीटीवी में कैद दो संदिग्ध, जारी हुये फोटोग्राफ्स पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कनखल में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप से तीन वर्षीय बालिका के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं. साथ ही पुलिस ने संदिग्धों के फोटो भी जारी किए हैं. जिससे जल्द से जल्द बच्ची आरोपियों को पकड़कर बच्ची की बरामदगी हो सके. पुलिस के अनुसार ठोकर नंबर 10 बैरागी कैंप से शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक बच्ची अपने घर के पास से लापता हो गई. परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. जिसमें एक महिला और एक पुरुष बच्ची को गोद में लेकर ले जाते हुए दिखाई दिए. बाद में दोनों संदिग्ध एक टेंपो में बैठकर वहां से जाते नजर आए. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कनखल में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही संभावित स्थानों पर पुलिस टीमों को रवाना किया गया है. हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची या फुटेज में दिखाई दे रहे महिला और पुरुष के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें. हरिद्वार पुलिस ने बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए मीडिया से भी सूचना का व्यापक प्रचार प्रसार करने का अनुरोध किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे महिला और पुरुष ने बच्ची को खाने पीने की चीजों का लालच दिया. घर बाहर खेल मासूम राधिका उनके झांसे में आ गई. बताया जा रहा है कि दोनों संदिग्धों ने बस्ती से कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान से बच्ची को बिस्किट का पैकेट भी खरीदकर दिया. खाने का सामान मिलने के कारण बच्ची न तो रोई और न ही किसी प्रकार का विरोध किया. इसी वजह से आसपास मौजूद लोगों को भी कोई शक नहीं हुआ.एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. जल्द ही बच्चे की बरामदगी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Uttarakhand, India | Jun 8, 2026

MORE NEWS