अरवल में एक व्यवसायी पर हथियारबंद बदमाशों ने गोली चला दी, हालांकि इस घटना में व्यवसायी बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद एसपी नवजोत सिमी खुद मैदान में उतरीं और जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली गई, वहीं ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा और प्रदूषण प्रमाण-पत्र की भी जांच की गई।
बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए।
पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा, वही व्यावसायिक संतोष कुमार पर हुई गोलीबारी मामले में परिजनों के बयान के आधार पर घटना के अंजाम देने वाले लोगों के विरुद्ध जांच उपरांत कार्रवाई कर छापेमारी की जा रही है।
Arwal, Arwal | Sep 27, 2026