
इंग्लैंड दौरे के बीच भारतीय क्रिकेट गलियारों से बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है। रविवार को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे मुकाबला कप्तान रोहित शर्मा के वनडे करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है। पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के मुताबिक, चयन समिति का पूरा ध्यान अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भविष्य की युवा टीम तैयार करने पर है। रोहित के हालिया फॉर्म (पिछले 8 मैचों में 30.1 का औसत) को देखते हुए सिलेक्टर्स अब युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग स्लॉट में लगातार 20 मैचों तक आजमाने की रणनीति बना रहे हैं।
हालांकि, चयनकर्ता किसी सीनियर को संन्यास के लिए मजबूर नहीं कर सकते और अंतिम फैसला रोहित का ही होगा। लेकिन सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से पहले सिलेक्टर्स ने नई दिशा में आगे बढ़ने का मन बना लिया है। दिलचस्प बात यह है कि जहां रोहित को लेकर कड़ा रुख है, वहीं शानदार फिटनेस और फॉर्म के चलते विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप योजनाओं के लिए वनडे टीम की पहली पसंद बने हुए हैं।
#RohitSharma #IndianCricket #TeamIndia #INDvsENG #Lords #YashasviJaiswal #ViratKohli #CricketUpdates #BCCI #ODIWorldCup2027 #FatafatNews