
65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में बुल्का व टंडवा विजयी
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना ।प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय मैदान में बुधवार को 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, अंचलाधिकारी विकास पांडेय, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा एवं बीपीएम सुधा गिरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद अंडर-17 बालक वर्ग का पहला मुकाबला उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बुल्का और उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय टंडवा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बुल्का की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज की।
वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय टंडवा और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रमना के बीच मैच खेला गया। इसमें टंडवा की टीम ने दो गोल से विजय हासिल की। मैच का संचालन रेफरी के रूप में शिक्षक विमल कुमार पटेल, संजय मौर्य एवं अनिल कुमार ने किया। मौके पर रवि कुमार, पियूष, प्रशांत, मनोज कुजूर, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, नंदकिशोर चौबे, सीमा गुप्ता, नीलम कुमारी, विनोद कुमार यादव, अरुण कुमार गुप्ता, वीरेंद्र पाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Garhwa, Garhwa | Jul 9, 2026