अक्षत तिलक से हुआ छात्राओं का स्वागत,बदरवास में उत्साह के साथ मनाया शाला प्रारंभ उत्सव
शिवपुरी-शासन के “स्कूल चलें हम अभियान” के द्वितीय चरण अंतर्गत शाला प्रारंभ उत्सव का आयोजन शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय बदरवास में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा नवप्रवेशी छात्राओं का अक्षत तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया।इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। शिक्षकों ने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने तथा शिक्षा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
#shivpuri #monupradhan Collector Shivpuri मोनू प्रधान पत्रकार कोलारस