छत्तीसगढ़ के किसान अब आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बना रहे हैं। नैनो डीएपी के उपयोग से उर्वरक लागत में कमी के साथ फसलों को संतुलित एवं प्रभावी पोषण मिलता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार 25 किलो डीएपी के साथ 500 मिली नैनो डीएपी के उपयोग से प्रति एकड़ ₹75 से ₹150 तक की बचत संभव है।
कम लागत, बेहतर पोषण और अधिक लाभ की दिशा में नैनो डीएपी एक प्रभावी विकल्प बनकर उभर रहा है।