दक्षिण एशियाई जंप रोप चैंपियनशिप में दो स्वर्ण जीतने वाले मल्लिकार्जुन व कोच राहुल का सांसद ढुल्लू महतो ने किया सम्मान
👇👇👇👇👇👇
दक्षिण एशियाई रोप चैंपियनशिप-2026, श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतने वाले मल्लिकार्जुन मिश्रा व उनके कोच राहुल प्रताप को धनबाद लोकसभा सांसद ढुल्लू महतो ने सम्मानित किया। सांसद ने दोनों को पुष्पगुच्छ व सम्मान-पत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
सांसद ने कहा कि मल्लिकार्जुन की सफलता पूरे बोकारो, झारखंड व देश के लिए गर्व की बात है। कठिन परिश्रम, अनुशासन व समर्पण के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है तथा वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उल्लेखनीय है कि मल्लिकार्जुन मिश्रा ने दक्षिण एशियाई रोप चैंपियनशिप में फ्रीस्टाइल व ट्रिपल अंडर स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। मल्लिकार्जुन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरु व एकलव्य स्पोर्ट्स आर्ट एंड कल्चर अकादमी के प्रशिक्षकों को दिया।
Chas, Bokaro | Jul 8, 2026