Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

पेपर लीक: आखिर कब रुकेगा युवाओं के सपनों का सौदा? देश में बार-बार होने वाले पेपर लीक अब केवल परीक्षा व्यवस्था की कमजोरी नहीं, बल्कि लाखों युवाओं और उनके परिवारों के भविष्य पर सीधा हमला बन चुके हैं। नीट सहित कई बड़ी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोप वर्षों से सामने आते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित नहीं बन पाई है। हर साल लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं। उनके माता-पिता खेत बेचते हैं, कर्ज लेते हैं, लाखों रुपये कोचिंग, किताबों और रहने-खाने पर खर्च करते हैं, इस उम्मीद में कि उनके बच्चे मेहनत के दम पर सफलता हासिल करेंगे। लेकिन जब परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र माफियाओं तक पहुंच जाता है, तो केवल एक पेपर नहीं लीक होता, बल्कि लाखों सपनों और वर्षों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। हर मामले के बाद कार्रवाई और सख्त कानूनों की बात जरूर होती है, लेकिन अक्सर गिरफ्तारी छोटी मछलियों तक ही सीमित रह जाती है। बड़ा सवाल आज भी कायम है—आखिर पेपर लीक के पीछे काम करने वाले बड़े नेटवर्क और असली सरगना कानून की पकड़ से दूर क्यों रहते हैं? क्या सिस्टम में ऐसी खामियां हैं जिनका फायदा माफिया उठा रहे हैं, या फिर कहीं न कहीं प्रभावशाली संरक्षण उन्हें बचा लेता है? पेपर लीक का सबसे बड़ा नुकसान ईमानदारी से तैयारी करने वाले युवाओं को होता है। भर्ती प्रक्रियाएं अटक जाती हैं, परीक्षाएं रद्द होती हैं, उम्र निकल जाती है और परिवार आर्थिक व मानसिक दबाव झेलने को मजबूर हो जाते हैं। जरूरत केवल गिरफ्तारियों की नहीं, बल्कि ऐसी पारदर्शी और तकनीकी व्यवस्था की है जिसमें पेपर तैयार होने से लेकर परीक्षा केंद्र तक हर चरण की कड़ी निगरानी हो, जवाबदेही तय हो और दोषियों को त्वरित व कठोर सजा मिले। देश के युवाओं को आश्वासन नहीं, निष्पक्ष अवसर चाहिए। जब तक पेपर माफिया की जड़ों तक पहुंचकर उन्हें खत्म नहीं किया जाएगा, तब तक हर लीक हुआ पेपर व्यवस्था पर और हर टूटा सपना सरकार व सिस्टम दोनों पर सवाल खड़ा करता रहेगा।