#सुजानगढ़ के सांडवा की दो सगी बहनों ने SI परीक्षा की उत्तीर्ण
सांडवा गांव की लीला सिद्ध और रामकन्या सिद्ध ने राजस्थान उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। दोनों सगी बहनों की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है। अब दोनों अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल) और साक्षात्कार की आगामी प्रक्रिया से गुजरना होगा। ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों ने दोनों बहनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।