
शिवान पंचायत में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। भारतीय रिजर्व बैंक, यूको बैंक और अरावली नाहन संगठन के सहयोग से शिवान पंचायत में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों को बैंकिंग सेवाओं, बचत, डिजिटल भुगतान और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर बैंक शिवान के सह-प्रबंधक राहुल ने लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। फील्ड ट्रेनर पूनम शर्मा ने वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपायों, सुरक्षित बैंकिंग और नियमित बचत के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
अरावली नाहन संगठन की ओर से डिजिटल भुगतान को सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से अपनाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
शिविर में पंचायत ग्राम प्रधान नरेश तथा महिला मंडल प्रधान सरोज सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने लोगों से वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतने और उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
Rampur, Shimla | Aug 21, 2026