एसडीएम-तहसीलदार ने किया कालियदेव झरने का निरीक्षण
इछावर एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, तहसीलदार सुश्री अनामिका चतुर्वेदी सहित राजस्व,पुलिस एवं जनपद के अधिकारियों द्वारा कालियादेव वॉटरफॉल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने झरना स्थल पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और वॉटरफॉल पर आमजन के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध का पूर्णतः और सख्ती के साथ पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore