पांकी में युवक हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पांकी (पलामू): पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई गांव से पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार एवं एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान मो. अरमान आलम (20 वर्ष), पिता मो. मसीह, निवासी ग्राम तेतराई, थाना पांकी, जिला पलामू के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, युवक के पास से एक अवैध हथियार और एक जिंदा गोली बरामद की गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया।
Panki, Palamu | Jul 25, 2026