छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने दीप प्रज्ज्वलित और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इस प्रतिष्ठित संगीत महाकुंभ की शुरुआत की। शुभारंभ की पहली ही शाम भक्ति, कला और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनूठे संगम से जगमगा उठी, जिसने देश-दुनिया से आए कला-प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह के पहले दिन का मुख्य आकर्षण रहे पद्मश्री अनुज शर्मा, जिनकी जादुई प्रस्तुति ने पूरे मैदान में ऊर्जा भर दी। शुरुआत में “राम सिया राम” और गणपति वंदना जैसे भजनों से वातावरण को भक्तिमय करने के बाद, उन्होंने “छइयां भुइयां”, “ससुराल गेंदा फूल” और “मया होगे तोर संग” जैसे लोकप्रिय लोकगीतों की झड़ी लगा दी। दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह ने साबित कर दिया कि रायगढ़ की माटी में संगीत आज भी पूरे जोश के साथ धड़कता है।
#ChakradharSamaroh #Raigarh #ChhattisgarhCulture #AnujSharma #FolkMusic #IndianClassicalMusic #ChakradharFestival #IncredibleIndia #FatafatNews