केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर 23 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों का विरोध मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर है. इस प्रदर्शन का आह्वान ‘पीपल अगेंस्ट SIR’ गठबंधन ने किया है, जिसका गठन 14 अक्टूबर को हुआ था। इस गठबंधन में छात्रों, युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर समुदाय समेत विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन शामिल हैं.
#Protest #CEC #Politics #parkalaprabhakar #NirmalaSitharaman #NewsbpBharat
Mat, Mathura | Oct 21, 2026