
#पोखरी व्यापार मंडल की बैठक में बाजार की व्यवस्थाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा #नवीन कार्यकारिणी का गठन
#पोखरी। टिहरी गढ़वाल। पोखरी व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक व्यापार मंडल अध्यक्ष जोत सिंह असवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बाजार की विभिन्न समस्याओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं व्यापारियों से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
#बैठक में सार्वजनिक शौचालय निर्माण, सोलर लाइट लगाने, डस्टबिन एवं कूड़ेदान की व्यवस्था सहित बाजार की साफ-सफाई को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा बाजार में सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट की सुविधा उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीयकृत बैंक की सुविधा शुरू करने के संबंध में भी चर्चा की गई।
नई कार्यकारिणी ने व्यापारियों को वितरित किए डस्टबिन
नवीन कार्यकारिणी के गठन के बाद नई कार्यकारिणी द्वारा व्यापार सभा के व्यापारियों को डस्टबिन वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य पोखरी बाजार में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना और व्यापारियों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित करना है। व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से बाजार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा डस्टबिन का नियमित उपयोग करने की अपील की।
#नवीन कार्यकारिणी का गठन
बैठक के दौरान पोखरी व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें जोत सिंह असवाल अध्यक्ष, किशन सिंह कोषाध्यक्ष, मोहन सिंह असवाल उपाध्यक्ष, मदन मोहन बिजलवान सचिव, नरेंद्र तड़ियाल सहसचिव तथा श्रीमती भारती सजवान मीडिया प्रभारी बनाए गए।
इसके अलावा प्रहलाद असवाल, युद्धवीर सिंह रावत, सुनील बिजलवान, आरती रौतेला और विनोद रावत को सदस्य बनाया गया।
नवीन कार्यकारिणी ने पोखरी बाजार के विकास, स्वच्छता, बेहतर व्यवस्थाओं तथा व्यापारियों और आम जनता को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।