
सिरसा में हंजीरा माइनर पर गोबर-कचरे से अतिक्रमण:गंदगी का पानी पीने को मजबूर लोग, पंचायत ने कहा-कई बार हटाया....
सिरसा जिले में कुतियाना माइनर पर हंजीरा गांव में गोबर और कचरा डालकर अतिक्रमण किया हुआ है। इसका नतीजा ये है कि 3-4 गांव के लोग इस गंदगी से मिला पानी पीने को मजबूर है। ग्रामीणों की इस समस्या पर नहरी और पंचायती दोनों ही विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहे। इसका किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर शेयर किया है कि माइनर पर ये हाल है। इसका समाधान करो।
जमाल और कुतियाना की ग्राम पंचायत दोनों विभाग से इससे राहत दिलाने की कह चुके हैं। कुतियाना पंचायत के अनुसार, इस अतिक्रमण को स्थायी तौर पर हटाने के बजाय नहर के ऊपर से सीसी से छत लगाने की चर्चाएं है। इससे तो लोग उसके ऊपर भी अतिक्रमण करना शुरू कर देंगे। वहीं, नहरी विभाग ने इसे नकारते हुए कहा, यहां सीसी की कोई छत नहीं बनेगी। इस अतिक्रमण का ही स्थायी समाधान किया जाएगा।
कचरा डालकर लोगों ने किया अतिक्रमण
इस नहर के पास रोड गुजरता है। इस सड़क और नहर के बीच करीब 20 फुट जगह खाली है। इसी जगह पर हंजीरा के कुछ लोगों ने गोबर और कचरा डालकर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। पहले यह अतिक्रमण सड़क के पास तक सीमित था, लेकिन अब लोग नहर की पटरी पर जा पहुंचे हैं।
Sirsa, Sirsa | Jun 27, 2026