
स्वस्थ अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को समर्पित निरंकारी मिशन ने मनाया योग दिवस
चूरूः एन.एच. 52 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को संत निरंकारी मिशन द्वारा सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज व निरंकारी राजपिता रमितजी के निर्देशन में भव्य योग व आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जोन 19-ए के अंतर्गत आने वाले चूरू, झुंझुनूं, सीकर व नीम का थाना जिलों की सभी शाखाओं में संपन्न हुआ। जोनल इंचार्ज महात्मा शिव भगवान बजाज ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ व संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सद्गुरु माता के विचार “स्वस्थ मन, सहज जीवन” के अनुसार शरीर निरंकार प्रभु की अमूल्य देन है। उन्होंने बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति व आध्यात्मिक संतुलन का भी सशक्त माध्यम है। इसी उद्देश्य से मिशन के 1500 से अधिक केंद्रों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका लक्ष्य स्वास्थ्य जागरूकता, मानसिक संतुलन तथा आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना है। योगाभ्यास के पश्चात आयोजित साप्ताहिक निरंकारी सत्संग में श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक विचारों का श्रवण किया तथा सद्गुरु की शिक्षाओं से प्रेरणा ली।
Churu, Churu | Jun 22, 2026