#मनाली में नशे पर कुल्लू पुलिस का बड़ा वार! 11.120 ग्राम चिट्टे के साथ महिला समेत #चार आरोपी गिरफ्तार, #सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
#नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल्लू पुलिस ने मनाली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 11.120 ग्राम #हेरोइन/#चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
#पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से बरामद #मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी बड़े सप्लाई नेटवर्क का कनेक्शन है या नहीं।
#कुल्लू पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।
#KulluPolice #Manali #Chitta #Heroin #NashaMuktHimachal #SayNoToDrugs #NashaNivaran #HimachalPradesh #HimachalMentor #BreakingNews #HimachalNews