Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

राज्य स्तर से नियुक्त ओआईसी का खरगोन दौरा ________________ जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी ________________ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश ________________ खरगोन 12 जून 2026। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, भोपाल द्वारा नियुक्त ओआईसी डॉ. निशांत मिश्रा (उपसंचालक) एवं श्री शैलेष शर्मा (कंसल्टेंट, एनएचएम) द्वारा 12 जून 2026 को खरगोन जिले का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान जिला चिकित्सालय का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, विभिन्न वार्ड, डायलिसिस यूनिट, ऑपरेशन थियेटर, एसएनसीयू, पीआईसीयू, मेटरनिटी वार्ड एवं डीईआईसी वार्ड का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के समय साफ-सफाई व्यवस्था में कमियां पाए जाने पर ओआईसी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा अस्पताल प्रबंधक डॉ. अजमेर सिंह अहोरिया को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन वार्डों का भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान सुनिश्चित करें। निरीक्षण उपरांत ओआईसी द्वारा जिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ, विकासखंड स्तर के बीएमओ, बीपीएम सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दौलत सिंह चौहान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सावले, सिविल सर्जन डॉ. राजकुमारी देवड़ा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, कम्युनिटी मोबिलाइजर्स तथा जिला चिकित्सालय के मेडिकल ऑफिसर एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। #JansamparkMP #khargone

MORE NEWS